खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहारवासियों को CM नीतीश ने चैती छठ और बिहार दिवस की दी बधाई, साथ ही नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया ....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को चैती छठ पूजा और बिहार दिवस की बधाई दी हैं साथ ही साथ उन्होंने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी को बिहार के विकास के लिए दे रहे सहयोग को लेकर धन्यवाद दिया है. 


मुख्यमंत्री ने लिखा की, 'मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आपने बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रगति के प्रयासों की सराहना की है।


​हम राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। अब बिहार और अधिक विकसित होगा तथा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।


​आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली लोग निश्चित रूप से राज्य और देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।'


साथ ही बिहार दिवस का बधाई देते हुए CM नितीश ने लिखा, 'बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।'



इसके अलावा उन्होंने समस्त देशवासियों को छठपूजा की भी बधाई देते हुए लिखा, 'चैत्र छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आए।'

इस विषय से संबंधित: